फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो पक्षों में मारपीट, नौ का शांतिभंग में चालान

Sun, 19 Jul 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें दोनों पक्ष हमला करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने नौ लोगों का चालान किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में चौखड़ा निवासी मोहम्मद सिराज ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर ताहिर, अतीकुर्रहमान, नूर आलम, मैराज, गुलाम उर्फ अप्पी और सलमा सहित अन्य लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए मोहम्मद अख्तर, फिरोज, फातिमा खातून, नरगिस, सुनैना और साजिदा की लाठी-डंडों से पिटाई की, जिससे सभी को चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें