फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गेट लगाने को लेकर दो समुदाय में नोंकझोंक

Mon, 16 Sep 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत वार्ड नं 11 गांधी नगर में बारावफात त्योहार के उपलक्ष्य में गेट लगाने को गड्ढा खोदने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मामले को देखकर कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत किया कि कोई गेट इससे पहले नहीं लगाया जाता था। नई परंपरा नहीं लागू होगी। मौके पर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह मय फोर्स के साथ दोनों पक्ष को शांत करवाया। उसके बाद गेट लगाने वाले समान को हटवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुछ लोग त्योहार को लेकर एक पक्ष गेट लगाने के लिए गड्ढा खोद रहे थे, जिसको लेकर दूसरे समुदाय के लोग विरोध किया। कहा कि बीते वर्षों से कोई गेट लगाने के लिए गड्ढा न खोदा गया और न गेट लगाया गया। तो नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार होने लगी। मामले को लेकर कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा। त्योहार को भाईचारा व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें