फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएपी, यूरिया उपलब्ध होने का दावा

Thu, 28 May 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर किसानों के बीच बनी चर्चा और भ्रम की स्थिति के बीच कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में खाद की बिक्री पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे हैं और सभी अधिकृत केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सहकारी समितियों और निजी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी और एसएसपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार नजदीकी उर्वरक केंद्र से खतौनी, फार्मर रजिस्ट्री या सहकारी समिति की सदस्यता पासबुक के आधार पर खाद खरीद सकते हैं। विभाग ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि खाद की बिक्री केवल पीओएस मशीन के माध्यम से सुनिश्चित की जाए और वितरण रजिस्टर में किसानों का पूरा विवरण दर्ज किया जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पांडेय और एआर कोऑपरेटिव प्रकाश बहादुर गौतम ने चेतावनी दी है कि अधिक दर पर उर्वरक बेचने या गैर अनुदानित उत्पादों की टैगिंग करने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें