फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीएमश्री स्कूलों में होगा बाल उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बच्चों को सरल और रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले के पीएमश्री विद्यालयों में बाल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। शासन ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में संचालित 32 पीएमश्री विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और पढ़ाई को रुचिकर बनाने पर जोर दिया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार स्मार्ट क्लास और क्विज सहित कई शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में पीएमश्री विद्यालयों में बाल उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, वैज्ञानिक सोच और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है।
विज्ञापन

उत्सव के दौरान बच्चों को खेल-खेल में गणित सीखने और कोणों के निर्माण की बारीकियां समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें