फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूअर के हमले में बालक घायल

Wed, 16 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
घायल फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंगली सूअर के हमले से बुधवार को कोतवाली जोगिया के ग्राम करौंदा स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रहा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक का नाम बिहार प्रांत के जिला नालंदा निवासी सूरज कुमार (12) है। बालक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बालक के पिता राजमुनि के अनुसार दिन में करीब 11 बजे मिट्टी की  ढुलाई कर रहे पुत्र पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हो-हल्ला सुन अन्य मजदूरों ने पहुंच सूअर को भगाया। इस दौरान बालक के शरीर पर कई स्थानों पर उसने दांतों से घातक हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें