फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगाकर बताई सरकार की योजनाएं

Wed, 16 Nov 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चौपाल लगाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विकास खंड बढ़नी के खरिकौरा ग्रामसभा के प्राथमिक विद्यालय बनचौरी में बुधवार को चौपाल आयोजित कर लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर आम आदमी बीमा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन भी किया गया।
विज्ञापन

चौपाल में विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत लाभार्थियों का भी रजिस्ट्रेशन किया गया। चौपाल में राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी ने कहा कि सरकार महिलाओं की समाज में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। गरीबों को समाजवादी पेंशन के तहत पांच सौ रुपये दिया जा रहा है। खरिकौरा ग्रामसभा में तीस शौचालय और बनाने के लिए कहा गया है। उन्होंने खरिकौरा ग्रामसभा को गोद लेने की भी घोषणा की। एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्रों को लाभ मिलना चाहिए। अगर किसी पात्र व्यक्ति को लाभ नहीं मिल रहा हो तो वह एसडीएम कार्यालय में सूचित करें। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, बीईओ जितेंद्र बहादुर चौधरी, ग्रामप्रधान अवधेश मिश्र शोहरतगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, एसआई महेश सिंह, एडीओ पंचायत कलीमुज्जफर, डॉ.एसके पटेल, प्रहलाद पांडेय, अबू सहमा, नानमुन, मौलाना अलीम, मंजू भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें