फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मानदेय बढ़ोतरी पर 258 अनुदेशकों में चेक वितरित

Sun, 17 May 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत अनुदेशकों की मानदेय बढ़ोतरी के उपलक्ष्य में रविवार को विकास भवन के अंबेडकर सभागार में चेक वितरण समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और अनुदेशकों की मानदेय वृद्धि इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिला मंत्री फतेह बहादुर सिंह व सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने भी अनुदेशकों को सम्मानित किया। जिले में कार्यरत कुल 258 अनुदेशकों में राजकुमार, रोमा मिश्र, सत्य प्रकाश, शकुंतला, रंभा, संगीता कन्नौजिया, पप्पू सिंह, हरीश यादव, विनीता चतुर्वेदी, राजकुमार पांडेय, सीमा निषाद और अरविंद सोनी को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित किया गया।
विज्ञापन

बीएसए शैलेष कुमार ने विभागीय योजनाओं और विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में बीईओ राम कुमार सिंह, संजय कुमार, ओम प्रकाश मिश्र, जिला समन्वयक अमित शुक्ला, आशीष शुक्ला, आशीष सिंह, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवादद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें