14 मार्च को होगा मतदान, मतगणना
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन सिद्धार्थनगर की जिला कार्यकारिणी की बैठक में वैक्सीनेशन में दवा विक्रेताओं को शामिल किए जाने और कार्यकारिणी चुनाव पर मंथन हुआ।
शहर के निजी होटल में रविवार को हुई बैठक की शुरुआत संरक्षक ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर की। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अफजाल अनवर खान ने कहा कि कोरोना काल में दवा विक्रेताओं की ओर से लगातार सेवा कार्य किया गया। प्रदेश सरकार से मांग की कि कोविड वैक्सीनेशन के पहले चरण में दवा विक्रेताओं को शामिल किया जाए। महामंत्री शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यकारिणी का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने वाला है। सर्वसम्मति से 14 मार्च को चुनाव कराना तय हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी के लिए प्रकर्ष मेडिकल स्टोर के संचालक पीएन बक्शी का नाम प्रस्तावित किया गया, सबने इसका समर्थन किया। सहायक चुनाव अधिकारी हर्ष फार्मा संचालक प्रमोद कुमार मिश्रा को बनाया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी पीएन बक्शी ने बताया कि चुनाव प्रपत्र 20 फरवरी 2021 को बांटे जाएंगे। पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी और नाम वापसी 28 फरवरी को होगी। 14 मार्च को मतदान, मतगणना और विजेताओं की घोषणा की जाएगी। बैठक में रामचंद्र गुप्ता, लालचंद्र गुप्ता, संजय यादव, मुश्ताक अहमद, अवधेश मिश्रा, मसीउर्रहमान, शैलेंद्र चौरसिया, विभव श्रीवास्तव, गयादीन साहू, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, राज किशोर, अब्दुल कयूम आदि पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे।
तहसील अध्यक्ष बने चंद्रशेखर पांडेय
बांसी। माघ मेला स्थित बृजभूषण तिवारी उत्सव भवन में रविवार को दवा विक्रेता समिति बांसी का चुनाव हुआ। चुनाव जिलाध्यक्ष मोहम्मद जमील सिद्दीकी की अध्यक्षता में हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में चंद्रशेखर पांडेय तथा संरक्षक के लिए डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी, महासचिव उबैदुल्लाह, कोषाध्यक्ष गुलशन वाधवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार, उपाध्यक्ष कमलेश मिश्रा, संगठन मंत्री मिठाईलाल, संयुक्तमंत्री विजय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी इमरान खान को चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष जमील सिद्दीकी ने कहा कि आप लोगों को जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। कहा कि दवा विक्रेताओं की समस्या के समाधान के लिए हम सदैव तैयार हैं। इस अवसर पर जिला महासचिव मनोज जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद कसौधन, संगठन मंत्री उमेश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी सौरभ तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद