फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मृत तीन युवकों के पोस्टमार्टम के लिए घूस लेने वाला चौकीदार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में मृत तीन युवकों के पोस्टमार्टम के लिए घूस लेने वाला चौकीदार निलंबित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस में घूस लेने के मामले में चौकीदार विमलेश को निलंबित कर दिया गया। शिवनगर डेड़ई थाना क्षेत्र में बुधवार की रात ट्रक की चपेट में आए तीन युवकों की मौत के मामले में घूस लेने की शिकायत पर कार्रवाई है। शिकायत पर मौके पर पहुंचे सीएमओ ने रिश्वत लेने की पुष्टि की और देर शाम चौकीदार को निलंबित करते हुए डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के भूमिका के जांच का आदेश दिया।
बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के पचारी कला गांव के टोला कुड़िया निवासी मृतक अभिषेक यादव के पिता रामनाथ यादव ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3 बजे सीएमओ डॉ. एके चौधरी के मोबाइल फोन पर शिकायत की कि पोस्टमार्टम के लिए दो हजार रुपये रिश्वत मांगे जा रहे हैं। रुपये नहीं देने पर पोस्टमार्टम नहीं करने की बात की जा रही है। सीएमओ बैठक में थे, उन्होंने टीम में शामिल फार्मासिस्ट को फोन लगाया तो उसने जवाब दिया कि ऐसी कोई बात नहीं है। पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने रुपये नहीं मांगे हैं। सीएमओ ने फोन करके पोस्टमार्टम के नोडल अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता को मौके पर भेजा। उसी दौरान शिकायत कर्ता ने सीएमओ को दूसरी बार फोन लगा दिया कि रुपये मांगने वाले मान नहीं रहे हैं, पांच सौ रुपये दे दिया है, जबकि 1500 रुपये और मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम छोड़कर बाहर आई टीम
दूसरी बार शिकायत मिलने के बाद सीएमओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरी टीम को उसी कपड़े में एक साथ बाहर निकलने का निर्देश दिया। पूरी टीम बाहर आई तो सीएमओ ने पूछा कि आप बताइए कि किसने रिश्वत मांगी है। शिकायतकर्ता ने चौकीदार विमलेश को पहचान लिया। उसने बताया कि पांच सौ रुपये दे दिया है, लेकिन वे दो हजार रुपये से कम लेने को तैयार नहीं है। सीएमओ बात सुनकर चले गए और उन्होंने शाम को कार्रवाई कर दी।
परिजन से ढकवाया गया शव
शाम करीब 4 बजे सीएमओ पहुंचे तो दो शवों का पोस्टमार्टम हो गया था, जबकि एक शव का पोस्टमार्टम जारी था। परिजन ने शिकायत की कि पोस्टमार्टम के बाद कर्मचारियों ने परिजन को बुलाकर शव ढकवाया। यह काम स्वास्थ्य कर्मियों का है। इस मामले में सीएमओ ने सभी को फटकार लगाई। परिजन का आरोप है कि रिश्वत नहीं मिलने के कारण पोस्टमार्टम में देर की गई।
इतनी मर गई थी संवेदना...
पथरा क्षेत्र में हुए हादसे में एक परिवार में बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के पचारी कला गांव के टोला कुड़िया निवासी अजय कुमार यादव (19) पुत्र साधू यादव, उसके दोस्त रमेश चौधरी (18) पुत्र मायाराम, अभिषेक यादव (20) पुत्र रामनाथ की मौत हो गई थी। एक परिवार के दो युवक और उनके दोस्त की मौत से कोहराम मचा है। इस केस में रिश्वत मांगने के शोर के दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने कहा कि इतनी संवेदना मर गई थी! यह शर्मनाक है।
विज्ञापन

वर्जन
पोस्टमार्टम हाउस में रिश्वत मांगने के मामले में चौकीदार विमलेश को निलंबित कर दिया गया है। डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. एके चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें