फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिस पिकेट के पास चौराहे पर अव्यवस्था

विज्ञापन
शोहरतगढ़ के पुलिस पिकेट चौराहें पर सड़क पर यात्रियों को उतरता हुआ ऑटो चालक। संवाद
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे में पड़ताल अभियान के तहत पुलिस पिकेट चौराहे की अव्यवस्था सामने आई है। बढ़नी जाने वाले मार्ग, इक्यावन तिराहे से खुनुवां जाने वाली सड़क और जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले रास्ते पर सड़क किनारे खड़े वाहन, ऑटो-ई-रिक्शा और ठेले परेशानी का सबब बने हैं। दुकानदारों ने भी सड़क की पटरियों तक सामान फैला रखा है। इससे चौराहे पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

यह चौराहा जिला मुख्यालय, बढ़नी, बलरामपुर, खुनुवां, सीएचसी, तहसील और निबंधन कार्यालय के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ता है। रेलवे स्टेशन और कस्बे की गलियों में जाने वाले लोग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। रोजाना बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता, मरीज और आम राहगीर यहां से आवागमन करते हैं। इसके बावजूद यात्रियों के लिए बैठने, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। सड़क किनारे वाहन खड़े होने से लगता है जाम ः बाहर से आने वाले यात्रियों को वाहन सड़क किनारे उतार देते हैं। इसके बाद दूसरे स्थान जाने के लिए उन्हें सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार करना पड़ता है। पुलिस पिकेट से बढ़नी, सनई और खुनुवां जाने वाले मार्गों की पटरियों पर ऑटो और ई-रिक्शा की लंबी कतार लगी रहती है। इससे पैदल चलने वालों के साथ कार और ट्रक जैसे बड़े वाहनों के आवागमन में भी दिक्कत होती है। कई बार जाम की स्थिति घंटों बनी रहती है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़े करते हैं।
शाम ढलने के बाद चौराहे पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से अंधेरा भी छा जाता है। खास बात यह है कि पुलिस पिकेट पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है, लेकिन यातायात व्यवस्था के लिए कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें