फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सर्दी का बदला स्वरूप, गले में हो रहा दर्द निकल रही मोटी आवाज

Tue, 05 Mar 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम के उतार चढ़ाव के साथ ही जुकाम का भी स्वरूप बदल गया है। कई दिनों तक गले में जकड़ने के साथ दर्द और आवाज में भारीपन हो रहा है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इस प्रकार के रोगियों की तादाद अधिक है। चिकित्सक इसे गले की एलर्जी बता रहे हैं। वह ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचने और अधिक दिक्कत होने पर चिकित्सक को दिखाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


बारिश और मौसम में जारी उतार चढ़ाव से लोग कई प्रकार की बीमारी के चपेट में आ रहे हैं। इसमें फीवर तो आम बात हो चुकी है। लेकिन सर्दी इस बार कुछ अधिक ही परेशान कर रही है। पांच दिन में खत्म होने की वाली सर्दी लोगों को आठ से दस दिन तक झेला रही है। चिकित्सक के सर्दी के स्वरूप में बदलाव की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि ठंड और गर्म से जिनको एलर्जी है, उन लोगों को इस बार की सर्दी बहुत परेशान कर रही है। कई दिनों तक जकड़न के साथ ही सिर में हमेशा दर्द, गले में खरास के साथ दर्द के साथ ही किसी का आवाज भारी हो जा रहा है तो किसी का कम। ऐसे में मरीजों को परेशान होना पड़ा है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के पास ओपीडी में प्रतिदिन 10-15 मरीज ऐसे पहुंचे रहे हैं। जिन्हें आवाज में दिक्कत के साथ ही खाते और पानी पीते समय गले में दर्द की शिकायत है। चिकित्सक दवा देने के साथ ही मरीजों को घरेलू उपचार करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


-

यह है लक्षण

चिकित्सक के मुताबिक इस बार मौसम में अलग तरह को बदलाव है। दिन में धूप और सुबह व रात में कड़ी ठंड है। इस बीच बारिश भी कई बार हो गई है। वायरल का सीजन चल रहा है। इस बार उन लोगों को अधिक परेशानी हो रही है, जिन्हें ठंडा और गर्म से एलर्जी है। ऐसे लोगों को सर्दी होने के बाद कई दिनों तक बनी रही है। इसमें सिर और नाक में जकड़न के साथ ही गले में जहां से आवाज आती है, सूजन हो जा रहा है। जिससे खाने पीने यहां तक की बोलने में भी परेशानी हो रही है। आवाज भारी हो जा रही है। किसी की मोटी तो किसी की आवाज ही नहीं आ रही है।

जबतक गर्मी नहीं शुरू हो जाती है, पानी गुनगुना करके पीएं। कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम न खाएं। दिक्कत होने पर गर्म पानी का भाप लें, गले की दिक्कत दूर करने के लिए गर्म पानी से गरारा करें। इससे आराम मिलेगा। अधिक दिक्कत होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन


-डॉ. संजय कुमार शर्मा, नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें