फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आजाद चौक पर धूमधाम से मनी चंद्रशेखर आजाद की जयंती

Fri, 24 Jul 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का लिया संकल्प
विज्ञापन

बांसी। कस्बे के आजाद चौक पर बृहस्पतिवार को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर जनेऊ अर्पित कर माल्यार्पण किया तथा लड्डू बांटकर जयंती मनाई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद के राष्ट्रप्रेम, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में सभी ने वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गांधीवादी नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ. बीएन त्रिपाठी, प्रो. केपी त्रिपाठी, बबलू कुमार द्विवेदी, संतोष कुमार तिवारी, बृजेश चौधरी, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, ईश्वर चंद दुबे, ऋषिकेश मिश्रा, उमेश पाठक समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने भी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जमील अहमद, अमरेंद्र कुमार, रामकुमार, गिरीश पांडेय, विष्णु, जोगिंदर यादव, इमरान सहित अन्य कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें