फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार जनविरोधी

Sun, 08 May 2016 11:22 PM IST
Siddharth Nagar 
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में बैठक करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए उसका पर्दाफाश करने और पार्टी की संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ.बख्तियार उस्मानी ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है तो केंद्र सरकार झूठा प्रचार कर जनता को गुमराह कर रही है। जनता को उनकी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। जिले में गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों की उपज नहीं तौल हो रही है।

भीषण गर्मी में प्रदेश सरकार ने बेहतर बिजली आपूर्ति करने का वादा किया था, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। नहर व तालाब सूखे हैं। अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने किसानों का गेहूं तौल कराने और उन्हें समय से बीज उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि अगर समय से मांग पूरा न हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान उसामा एहसान, डॉ.परवेज, रामशंकर उपाध्याय, शिवपूजन चौधरी, अकबर अली, वलीउल्लाह, घनश्याम यादव, हसन जावेद, हरिश्चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

वहीं जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए पार्टी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और मिशन-2017 को फतह करने की रूपरेखा बनाई गई। पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं।

कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार में लगें, मिशन-2017 का सपना साकार होगा। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ.प्रमोद उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से कार्यकर्ताओं के साथ रही है और आगे भी रहेगी। अकरम अली, रामानंद यादव, सुरेंद्र कुमार शुक्ल, विजय कुमार, अजय कुमार, रंजीत शर्मा, अलीम, मो.शफीर आदि मौजूद रहे। संचालन कैलाश पंक्षी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें