सिद्धार्थनगर। लगातार हो रही बारिश और जर्जर हो चुके कांशीराम आवासीय काॅलोनी के ब्लॉक संख्या 40 और 41 में स्थित दो फ्लैट की छत शनिवार को ढह गई। हालांकि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ और न ही कोई क्षति हुई। हालांकि, इस हादसे से फ्लैट स्वामी और पड़ोस में रहने वाले सहमे हुए हैं।
कांशीराम आवास के ब्लॉक संख्या 40 में शहर के कृष्णानगर निवासी शकील को आवास आवंटित हुआ है। वहीं, बगल में स्थित ब्लॉक संख्या 41 में एक व्यक्ति को आवास आवंटित था जो अब छोड़कर जा चुका है।
शनिवार को सुबह हो रही बारिश के दौरान अचानक शकील और दूसरे फ्लैट की छत भरभराकर ढह गई। इस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
इस हादसे के बाद शकील और आसपास के लोग सहमे हुए हैं। साथ ही पड़ोसियों को भी जर्जर हो चुकी छत के ढहने की चिंता सताने लगी है। पड़ोसियों का कहना है कि किसी हादसे की अनहोनी से रात में उन्हें नींद नहीं आ रही है। बारिश में छतों पर जलभराव होने से कई फ्लैट के छत और दीवार के प्लास्टर उखड़ चुके हैं और उनका सरिया बाहर निकल आया हैं, जिससे कमजोर हो चुके छत के ढहने का खतरा बढ़ गया है। करीब 20 साल पूर्व निर्मित हुए कांशीराम आवास के अधिकांश भवन जर्जर हालत में है।ड