फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक और बैट्री के साथ पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइक और बैट्री के साथ पकड़ा गया
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस ने बैट्री चोरी करने वाले नेपाल के एक आरोपित को रविवार सुबह क्षेत्र के मुक्तिधाम पुलिया के पास से दबोच लिया। उसकी निशानदेही चोरी की तीन बैट्री और बाइक बरामद की गई। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
रविवार को मोहाना थाना में सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि रविवार सुबह मोहाना पुलिस को सूचना मिली कि चोरी करने वाला एक नेपाली शातिर क्षेत्र में मौजूद है और वह मोहनाजोत गांव की ओर से आने वाला है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे पुलिस टीम के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंच गए। उसी दौरान मुक्तिधाम पुलिया के पास एक बाइक सवार आता हुआ दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद शफीक उर्फ आजाद निवासी यशोधरा वार्ड नंबर दो बिचली भड़ेहर थाना तौलियहवा जनपद कपिलवस्तु, नेपाल के रूप में हुई। उसके कब्जे से चोरी की तीन बैट्री, एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें