फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गणेश प्रतिमा को रोकने के मामले में केस दर्ज

Thu, 19 Sep 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ कस्बे में मंगलवार रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थर फेंके जाने को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन

- एक पक्ष की ओर से तहरीर के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। कस्बे में मंगलवार रात गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान रास्ते में हुए विबाद को लेकर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता राधिका ने आरोप लगाया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान दूसरे पक्ष के कई लोगों ने रास्ता रोक लिया और आपत्तिजनक नारे लगाते हुए पत्थर फेंकने लगे। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

रघुनाथनगर में राधिका ने बुधवार को तहरीर देकर बताया कि गणेश प्रतिमा की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थापना की थी। सोमवार को मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग प्रतिमा पंडाल के बगल में ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर गेट बना रहे थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। मौके पर पुलिस पहुंची तो खंभा वहां से हटा दिया गया। मंगलवार की रात करीब नौ बजे मेरे घर के परिजन लोगों के साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाल रहे थे कि दूसरे समुदाय की कुछ महिलाएं आगे आकर बैठ गईं। इसी बीच दूसरे समुदाय के लोगों ने पत्थर फेंक दिया। जिसको लेकर वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मामले में थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने पत्थर फेंकने की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि दूसरे समुदाय की कुछ महिलाएं आगे आकर बैठ गईं थी। महिलाएं यही कह रही थीं कि प्रतिमा व जुलूस उधर से नहीं निकलने देंगी। इसी बात लेकर कहा सुनी हुई थी। मामले को शांत करवा दिया गया था। उसके शांति व्यवस्था से मूर्ति विसर्जन करवाया गया।
विज्ञापन




मूर्ति स्थापित करने वाले पक्ष ने तहरीर दिया है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस टीम जांच कर रही है। जांच के होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
अरुण कांत सिंह, सीओ शोहरतगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें