फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मारपीट के मामले पांच पर केस

Thu, 02 Jul 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मल्दा गांव में बीते मंगलवार को शौचालय के गड्ढे को लेकर चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। एक पक्ष में दूसरे के परिवार पर लाठी-डंडे और सरिये से जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में बुजुर्ग और महिलाओं समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित जयराम की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम मल्दा निवासी जयराम चौधरी ने पुलिस को बताया कि उनका पटीदार कुलदीप से विवाद चल रहा है। आरोप है कि मंगलवार रात वे परिवार के साथ खेती की बात कर रहे थे, तभी कुलदीप, विनय, राममणि, हरिप्रकाश और रघुनाथ ने अचानक घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके बुजुर्ग पिता रामदीन, माता विमला देवी और भाभी मीरा को बेरहमी से पीटा और घर का सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी त्रिलोकपुर हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि जयराम चौधरी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें