सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र के पेड़ारिया मुस्तहकम गांव में भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह पर अपने भाषण के दौरान एक जाति विशेष पर आपत्तिजनक व भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप है।
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी पर नुक्कड़ सभा के दौरान जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के पेड़ारिया मुस्तहकम गांव में भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह पर अपने भाषण के दौरान एक जाति विशेष पर आपत्तिजनक व भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सोमवार को चुनाव की निगरानी के लिए जिले पर स्थापित सोशल मीडिया सेल ने वीडियो को संज्ञान में लिया।
उसके बाद चुनाव उड़नदस्ता प्रभारी राणा प्रताप सिंह ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उड़नदस्ता प्रभारी राणा प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। डुमरियागंज के थानाध्यक्ष वकील पांडेय ने बताया कि चुनाव उड़नदस्ता प्रभारी की तहरीर पर भाजपा प्रत्याशी पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।