फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि सहित चार लोगों पर केस दर्ज, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
परसा(सिद्धार्थनगर)। मारपीट की सूचना पर पहुंचे यूपी-112 के जवानों पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शोहतरगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की है। हमला करने वाले प्रधान प्रतिनिधि व उनके भाई सहित चार लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने 112 नंबर पर फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) बाइक के जवानों पर कुछ लोगों ने ईंट व डंडों से हमला कर दिया। हमले में वाहन चला रहे विजय प्रकाश मिश्र के सिर में चोट लग गई। जवान की तहरीर पर शोहरतगढ़ पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि नसीर अहमद, उनके भाई बशीर अहमद सहित चार लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। शोहरतगढ़ एसएचओ राम आशीष यादव ने कहा कि सूचना पर पहुंची पीआरवी की बाइक टीम पहुंची। यहां जवानों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें