फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लाइनमैन की मौत मामले में दो कर्मचारियों पर केस

Wed, 11 Dec 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। दो दिन पूर्व खैरटिया फीडर अंतर्गत असनार खास गांव में पोल पर चढ़कर तार जोड़ते समय हुई निजी लाइनमैन की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। फीडर के जेई की तहरीर पर पुलिस ने लाइनमैन और एक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के असनार गांव में 27 वर्षीय मो. उमर पुत्र शौकत निजी लाइनमैन था। वह दो दिन पहले गांव में ही बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी होने पर पोल पर चढ़कर बिजली सही कर रहा था कि आपूर्ति बहाल हो गई थी। झटका लगने से पोल से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई थी। शटडाउन लेकर बिजली के पोल पर चढ़ा था। ऐसे में लोग विभाग पर लापरवाही करने का आरोप लगा रहे थे। मामले की जांच करके कार्रवाई करने की मांग की थी। इस मामले में एसपी से कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। इधर बांसी एक्सईएन ने दोषियों पर केस दर्ज करवाने का आश्वासन दिया है।
इसी मामले में खैरटिया फीडर के जेई कृष्ण कुमार की तहरीर पर मंगलवार की शाम शिवनगर डिडई थाने की पुलिस ने लाइनमैन सहित दो लोगों पर लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दीपक कुमार,शेष मणि चौधरी रविवार को खैरटिया फीडर अंतर्गत असनार खास गांव में बिजली सप्लाई ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े 27 वर्षीय युवक मो उमर पुत्र शौकत की बिजली के संपर्क में आने से पोल से गिरकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई शशांक सिंह ने बताया कि फीडर के जेई कृष्ण कुमार की तहरीर पर लाइनमैन दीपक कुमार व फीडर में तैनात कर्मचारी शेष मणि चौधरी के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संवादै
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें