फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज मार्ग पर कोहरे में पुल से टकराई कार, पांच घायल

Mon, 30 Dec 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित झहरांव मोड़ पर पुलिया से एक कार रविवार रात टकरा गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग को चोटे आईं। घायलों का इलाज बांसी सीएचसी में हुआ। सभी लखनऊ के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लखनऊ के राजाजीपुरम थाना के पारा निवासी अयूब, रिजवान, अविनाश, बब्लू, अमरनाथ कार से बांसी मित्र के घर जा रहे थे। रविवार देर रात्रि बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर झहरांव मोड़ पर पहुंचे ही थे कि घने कोहरे के कारण मोड़ दिखाई नहीं दिया। जिससे कार पुलिया के अप्रोच में जाकर टकरा गई। कार सवार अमरनाथ को अधिक चोटे आईं। जबकि, अन्य चार लोगों को मामूली चोटे लगीं।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से बांसी सीएचसी भिजवाया, जहां उनका इलाज हुआ। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार भाग्यवती पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने परमौके पर पहुंच कर सभी घायलों को उपचार के लिए रात में ही बांसी भेज दिया गया था। यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें