फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार और टेंपाे में टक्कर, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित करौंदा मसिना चौराहे के पास शनिवार को कार और टेंपो में आमने- सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में टेंपाे सवार आठ लोग जख्मी हो गए। पुलिस कर्मियों ने घायलों को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
कोतवाली क्षेत्र के करौंदा में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें टेंपो सवार आठ लोग घायल हो गए। इस हादसे में आशा (30) पत्नी बसंत गौतम निवासी खुटेहना, राज कुमारी (35) पत्नी बसंत लाल निवासी जनियाजोत थाना बांसी, निधी ( 32)पत्नी सौरभ श्रीवास्तव निवासी जनियाजोत, अब्दुल वहुद (50) पुत्र नजीर अली निवासी पिपरहवा थाना कपिलवस्तु, मीना (35) पत्नी योगेंद्र निवासी जोगिया एवं टैंपो चालक राकेश (36) पुत्र राजमव निवासी कृष्णनगर थाना सदर घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा देखकर मौके पर जोगिया पुलिस की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल दो महिला शादी में शामिल होने जा रही थीं और कुछ नौगढ़ से इलाज कराकर वापस घर जा रहे थे। सभी एक टेंपो में थे। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने ने घटना की सूचना जोगिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से माधव प्रसाद मेडिकल काॅलेज पंहुचाया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष जोगिया अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कार और टेंपो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें