फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान साहब, थाने में पुलिस मांगती है पैसा

Sun, 11 Sep 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ग्राम कोडमा में चौपाल को संबोधित करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कप्तान साहब! पुलिस ऑफिस में तैनात एक कर्मचारी काम के बदले पैसे की डिमांड करता है। नहीं देने पर अपशब्दों का प्रयोग करता है। अब तो पुलिस ऑफिस जाने के नाम पर ही रूह कांपने लगी है। 
विज्ञापन

यह बातें रविवार को सदर थाना क्षेत्र के ग्राम कोडमा ग्रांट में आयोजित एसपी महेंद्र यादव की चौपाल में गांव निवासी वसीउल्लाह ने कही। एसपी ने उसकी शिकायत सुनी और शिकायतकर्ता से आरोपी पुलिसकर्मी का नाम पूछा तो उसने कहा कि उसे नहीं मालूम। इस पर एसपी ने ऑफिस में बुलाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। गौहनिया निवासी निरंजन पासवान ने पट्टा की जमीन पर कब्जा होने की शिकायत की। यहीं के राजू ने शिकायत की कि तहसील से खेत का पट्टा होने के बाद भी लेखपाल पैमाइश नहीं कर रहे हैं।
एसपी ने दोनों मामलों को निस्तारित करने के लिए सीओ सदर को निर्देशित किया। एसपी महेंद्र यादव ने कहा कि बकरीद, गणेश चतुर्दशी, दशहरा, मोहर्रम पड़ने वाले हैं। इसेे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। बकरीद पर नमाज व कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष को नष्ट कराने के लिए ग्राम पंचायत समिति को निर्देशित किया। साथ ही कहा कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न दें। एसपी ने कहा कि पहले गांव के छोटे-मोटे मामले चौपाल में सुलझा लिए जाते थे।
विज्ञापन

कभी-कभार ही कोई मामला थाने तक पहुंच पाता था। अब तो थाने तक जाना आम बात हो गई है, यह गलत है। गांव में बच्चों के विवाद में बड़ों का पड़ना, नाली, बारिश के जल की निकासी के विवाद में फौजदारी आम बात हो गई है। इस तरह के मामलों को गांव में ही चौपाल लगाकर बड़े बुजुर्गों की राय से निपटा लिया जाना चाहिए। 
इसी क्रम में एएसपी मंशाराम गौतम ने थाना भवानीगंज के ग्राम बयारा में चौपाल लगाई। शांतिपूर्वक ढंग से त्यौहार मनाने को कहा। सीओ सदर अकमल खान ने सदर थाना क्षेत्र के ग्राम परसा महापात्र में चौपाल का आयोजन किया। सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह ने ग्राम नीबी दोहनी में चौपाल लगाई।
सीओ बांसी महिपाल यादव ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलौली, सीओ इटवा डीएन तिवारी ने ग्राम परसा मैना व सीओ डुमरियागंज जटाशंकर राव ने थाना त्रिलोकपुर के ग्राम बिस्कोहर में चौपाल को संबोधित किया। एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा ने ग्राम करीमपुर, एसओ उसका बाजार रामसिंहासन सिंह ने ग्राम कुटिया, सोहांस, दुमदुमवा, परती बाजार, इटवा सीओ डीएन त्रिपाठी व एसओ मिश्रौलिया रवि कुमार राय ने बड़हर घाट में चौपाल लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें