सिद्धार्थनगर। फार्मर रजिस्ट्री से अब तक वंचित रहे किसानों को अंतिम अवसर देने के लिए विशेष अभियान के तहत ग्राम पंचायतों और ग्राम सचिवालय में 30 अप्रैल तक कैंप लगाया जाएगा।
शासन की ओर से एग्री स्टैक डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत अवशेष कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक रवि शंकर पांडेय ने बताया कि 30 अप्रैल तक ग्राम सचिवालय में कैंप लगेगा, जिसमें वंचित कृषकों को सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।