फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ओरल कैंप में जांची गई मरीजों की सेहत

Mon, 20 Apr 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर/ढेबरुआ। बढ़नी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मिशन के तहत ओरल हेल्थ कैंप और जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने किया। विधायक ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निशुल्क दंत जांच, मुख के कैंसर की स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डाॅ. रजत चौरसिया ने बताया कि शोहरतगढ़ विधायक के प्रयास से बढ़नी में पीएचसी का उच्चीकरण सीएचसी के रूप में हो गया है। शीघ्र ही बनना भी शुरू हो जाएगा। एमओआईसी डॉ. अविनाश चौधरी ने बताया कि सरकार नेशनल ओरल हेल्थ प्रोग्राम से लोगों को दांत और मुख रोग से मुक्त कराना है। इस शिविर में 257 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि बढ़नी में मुंह के कई तरह के मरीज पाए गए, जिन्हें सलाह के साथ दवा दी गई है।
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ. एके आजाद, हरगोविंद मिश्र, डाॅ. ओपी यादव, डाॅ. आशीष अग्रहरि, रामसहाय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें