फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान से दिमागी बुखार के मरीजों और मृत्युदर में आई कमी : विधायक

Thu, 02 Jul 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। द्वितीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की शुरुआत विकास भवन परिसर विधायक श्यामधनी राही ने प्रचार वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर की। विधायक श्यामधनी राही ने बताया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है जो कि विभिन्न अंतर विभागीय समन्वय के माध्यम से जनपद में संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, पंचायत राज विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, आईसीडीएस, कृषि विभाग, नगर विकास विभाग, उद्यान विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग समन्वित रूप से संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्य करेंगें। इस अभियान की उपलब्धि रही है कि प्रदेश से न केवल दिमागी बुखार में अत्यंत कमी आई है बल्कि मृत्युदर भी लगभग शून्य हो गई है।
मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने कहा कि समस्त संबंधित विभागों द्वारा राज्य स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के कम में एक से 31 जुलाई तक माइक्रोप्लान के आधार पर कार्य किया जाएगा, जिसमें ग्रामों और नगरीय क्षेत्रों में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई जलभराव का निस्तारण और मच्छर जनित रोगों से बचने के उपाय किए जाएंगे। साथ ही 11 जुलाई से 31 जुलाई तक आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर दस्तक अभियान के माध्यम से ज्वर रोगियों का चिह्नीकरण किया जाएगा। इसमें टीबी के लक्षण वाले रोगियों के चिह्नित करने के साथ मच्छर प्रजनन के स्थलों और कुपोषित बच्चों को भी चिह्नित कर उनके समुचित इलाज की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रिंकू पाल, सीएमओ डाॅ. प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें