-हार्डवेयर दुकान संचालक से तमंचा सटकर लूट के मामले में पुलिस ने ढाई किलोमीटर दायरे के 25 से अधिक कमरे तलाशे
- वीडियो से बताए गए पुलिया के हिसाब से तीन सवारी वाहन वाले गुजरे नहीं
-पूर्व में लूट करने वालों पर भी है पुलिस की नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के ससना गांव में पास तीन दिन पहले हार्डवेयर की दुकान संचालक से हुई चेन और नकदी की लूट की वारदात में जांच में लगी टीम घटना को स्थल को जोड़ने वाले मार्ग पर घर व दुकान पर लगे 20 से अधिक सीसी कैमरे को खंगाल डाला। ढाई किलोमीटर के आसपास पूरी जांच की। वारदात से छह घंटे पहले तक गुजरने वाली तीन सवारी बाइक को देखा, लेकिन बताए गए हुलिया के अनुसार को नहीं मिला।
तीन सवारी जो गुजरने मिले उसमें किसी पर वृद्ध तो किसी पर महिलाएं। ऐसे में पुलिस ने दूसरे नजरिए से पड़ताल शुरू की है। सूत्रों की मानें तो कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। केस में ऐसा चौंका देने वाला खुलासा हो सकता है जो लोगों को सोचने पर विवश कर देगा। फिलहाल पुलिस की अलग- अलग तीन टीम अपने स्तर से जांच कर रही है।
तीन दिन पहले चिल्हिया थाना क्षेत्र के ससना गांव के पास रात में बाइक सवार बदमाशों द्वारा तमंचा सटाकर चेन और नकदी लूट की बेलवा महादेव निवासी अजय कुमार आर्य ने पुलिस को जानकारी दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और आलाधिकारी एक्टिव हो गए। क्योंकि इससे एक सप्ताह पहले पथरा क्षेत्र में शराब की दुकान के मुनीम से लूट की वारदात हो चुकी थी। एसपी, एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मामले का पर्दाफाश करने के लिए थाने के अलावा तीन- तीन अलग टीमें गठित किया। जो मामले की जांच कर रही हैं। घटना स्थल ग्रामीण क्षेत्र में है। इसलिए पुलिस ने घटना स्थल से जुड़ने वाले संभावित रास्तों पर ढाई किलोमीटर के दायरे में दुकान और मकान पर लगे सीसी कैमरों को खंगाला है।
वारदात से छह घंटे पहले के वाहनों पर नजर रखी। 100 से अधिक वाहनों की तस्दीक की, लेकिन पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिया से जुड़ा कोई फुटेज में नहीं दिखा। तीन सवारी मिले, लेकिन उसमें बुजुर्ग और वृद्ध ही तीन सवारी नजर आए हैं। ऐसे में पुलिस ने जांच का दिशा ही बदल दिया। जांच का दिशा बदलने के बाद पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। इसके जरिये वह मामले का जल्द ही पर्दाफाश कर सकती है। सूत्रों की मानें तो खुलासा ऐसा होगा जो लोगों को सोचने पर विवश कर देगा। फिलहाल अभी टीम मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एसओ चिल्हिया दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस नतीजे पर पहुंचेगी।
-
यह है घटनाक्रम
चिल्हिया थाना क्षेत्र के बेलवा महादेवा निवासी अजय कुमार रावत क्षेत्र साहा व करौंदा चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार की रात लगभग नौ बजे दुकान बंद कर बाइक से अपने भाई के साथ घर आ रहे थे। जैसे ही दोनों लोग ससना गांव के पास पहुंचे तो देखा एक बाइक बीच रास्ते मे खड़ी थी। रास्ते में खड़ी बाइक देखकर किनारे से बाइक को बरगदवा वाले रास्ते पर मोड़ने लगा। सभी घात लगाए बैठे हुए तीन लोग ने रोक लिया। एक ने मुझे असलहा मेरी कनपटी पर लगा दिया। दूसरा मेरे भाई को चाकू की नोक गले पर लगा दिया। तीसरे ने मेरे गले की सोने की चेन निकाल लिया। और जेब में रखे दुकान के विक्री 40 हजार रुपये भी लूट लिए।