सिद्धार्थनगर। दिवाली मनाने पर घर आ रहे प्रवासियों को जिले में परिवहन सुविधाओं के अभाव का दर्द झेलना पड़ रहा है। धनतेरस के दिन मंगलवार को रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर सवारी से उतरे लोगों को घर जाने में घंटों वाहन का इंतजार करना पड़ा, जबकि लोगों ने अधिक किराया देकर ऑटो बुक किया तो घर जा सके।
परिवहन निगम के सिद्धार्थनगर डिपो में 48 बस है, जिसमें जिले के लोकल रूटों पर 12 बसों का ही संचालन हो रहा है। यहीं कारण है कि दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों से घर आने वाले लोगों को घर तक यात्रा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। साड़ी तिराहे पर शोहरतगढ़ के लिए बस का इंतजार कर रहे। ओमकार ने बताया कि शोहरतगढ़ रूट पर बसों का संचालन कम होता है। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। जबकि ऑटो चालक किराया दोगुना मांग रहे हैं।