फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कीचड़ और जलभराव से होकर स्कूल पहुंचने को मजबूर बच्चे

Tue, 21 Jul 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूपाघाट प्राथमिक विद्यालय का संपर्क मार्ग बदहाल, प्रधानाध्यापक ने बीडीओ से लगाई गुहार
विज्ञापन

बांसी। विकास खंड बांसी के ग्राम पंचायत टेकापार के सूपाघाट टोले में प्राथमिक विद्यालय को जाने वाला संपर्क मार्ग बारिश के बाद जलभराव और कीचड़ से पूरी तरह बदहाल हो गया है। हालत यह है कि स्कूली बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों को रोजाना कीचड़ से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने का भी खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, मुख्य मार्ग पर जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है और पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। इससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सूपाघाट के प्रधानाध्यापक नंदीश्वर यादव ने खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर मार्ग की मरम्मत और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्तमान स्थिति में बच्चों का सुरक्षित विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग की समस्या करीब एक वर्ष से बनी हुई है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों की भी मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने और स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें