यात्री को अचेत अवस्था में छोड़ गए बसवाले
ढेबरुआ थानाक्षेत्र के बढ़नी कस्बे के पास मिला व्यक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के बढ़नी कस्बे के पास सोमवार सुबह दिल्ली से बढ़नी के लिए पहुंची बलरामपुर डिपो की एक रोडवेज बस ड्राइवर और परिचालक एक 50 वर्षीय व्यक्ति को अचेत अवस्था में बढ़नी राजमार्ग किनारे लिटाकर चल दिए। सूचना पर बढ़नी चौकी इंचार्ज पहुंचकर व्यक्ति को पीएसची में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा हैं।
चिकित्सक वीके सिंह के मुताबिक व्यक्ति को अभी बेहोश अवस्था में है। होश आने में चार से पांच घंटे लग सकते हैं। बढ़नी चौकी इंचार्ज विक्रम अजीत राय ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग साढ़े चार सूचना मिली की रोडवेज बस से एक युवक को अचेत अवस्था में उतार कर रोड किनारे लिटा दिया गया हैं। मौके पहुंच कर युवक को बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। उसकी तलाशी ली गई तो उसका जेब कटा था और पूरा सामान भी गुम था। उसके शर्ट की ऊपर जेब से कंपनी का आईडी कार्ड, आधार कार्ड और बस का टिकट मिला। जिससे उसकी पहचान लोक बहादुर (50) यूआईटी कालोनी भिवानी अलवर राजस्थान के रूपा में हुई। बताया जा रहा हैं यह व्यक्ति कपिलवस्तु नेपाल का निवासी हैं। बस टिकट के अनुसार लोक बहादुर दिल्ली से बढ़नी के लिए बलरामपुर डिपो की बस में बैठा था।