फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांसी-धानी मार्ग पर उगी झाड़ियां, हादसे का डर

Sun, 14 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी- धानी मार्ग पर साफ- सफाई के अभाव में सड़क किनारे उगी झाड़ियों ने राहगीरों को आवागमन करने
विज्ञापन
साकारपार। क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग पर झाड़ियां उग गई हैं। इससे हादसे की आशंका भी बढ़ गई है। झाड़ियों की वजह से लोगों को आवाजाही में भी काफी समस्या हो रही है। लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

यह सड़क बांसी से निकलकर गोहर, गोनहा ताल, बिशुनपुर मुस्तहकम, साकारपार, पेड़ारी चौराहा होते हुए धानी बाजार को जाती है। इस सड़क की लंबाई 30 किलोमीटर है। इस सड़क से रोजाना छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन बना रहता है।
लोग बांसी से निकलकर इस सड़क से होते हुए गोरखपुर एवं सोनौली बॉर्डर तक का सफर तय करते हैं। यहां कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इस सड़क पर कई शिक्षण संस्थान भी पड़ते हैं। जिसमें हजारों की संख्या में छात्र एवं छात्राएं साइकिल से स्कूल जाते हैं। झाड़ियों की वजह से हादसे का खतरा बना रहता है। यही समस्या इस सड़क से गुजरने वाले बुजुर्गों के साथ भी है, लेकिन सड़क से आते-जाते जिम्मेदारों की इस तरफ नजर नहीं आ रही है। जिम्मेदार इस समस्या से बेखबर हैं। लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों तरफ उगी झाड़ियों में नीलगाय और अन्य जानवर छिपे रहते हैं। सड़क पर वाहनों को आता देखकर यह रोड पार करके भागने लगते हैं। इसी दौरान वह वाहनों की चपेट में आकर गंभीर रूप से चोटिल हो जाते हैं। ै
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें