फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रमुख शिवालयों तक चलेगी बस श्रद्धालुओं को होगी सहूलियत

विज्ञापन
रोडवेज डिपो पर खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रोडवेज जिले के प्रमुख शिवालयों तक राेडवेज बस का संचालन करेगा। इसके लिए बस में मानक के अनुसार यात्रियों का होना जरूरी है। सावन में श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए परिवहन निगम ने बस संचालन को लेकर पहल की है।
डुमरियागंज, भारतभारी, धेंसा, शोहरतगढ़, उसका बाजार क्षेत्र में स्थित प्रमुख शिवालयों पर भगवान भोलेनाथ का दर्शन करवाने के लिए रोडवेज स्पेशल बस का संचालन करेगा। इसके लिए श्रद्धालुओं को पूर्व में सूचना देनी पड़ेगी। श्रद्धालु बस के सहारे सभी प्रमुख मंदिर पर दर्शन करके घर वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन

इससे उन्हें एक ही दिन में लगभग सभी प्रमुख शिवालयों का दर्शन और जलाभिषेक करने का मौका मिलेगा। सावन में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए जाते हैं। इसमें कई श्रद्धालु अपने गांव व आसपास के शिवालयों में दर्शन करते हैं, लेकिन कई अन्य शहर नहीं जा पाने के कारण जिले के प्रमुख शिवालयों पर जल चढ़ाने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

कई बार वाहनों की असुविधा हाेने से उन्हें दर्शन करने में परेशानी होती है। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि रोडवेज पर पर्याप्त सवारी आएंगे तो बस का संचालन किया जाएगा।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें