इटवा। विद्युत बिल बकाए में एक मुश्त भुगतान पर दी गई छूट 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में एक मुश्त भुगतान के लिए पंजीकरण करा चुके उपभोक्ताओं को ही यह छूट दी जाएगी। यह जानकारी एसडीओ प्रेम प्रकाश वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि ब्याज पर दी जाने वाली यह छूट 31 जुलाई तक एक मुश्त भुगतान पर उपलब्ध रहेगी। 31 जुलाई तक किए जाने वाले इस भुगतान में बकाए के साथ एक हजार रुपये अथवा दी जाने वाली छूट का 10 फीसदी दोनों में जो ज्यादा हो को जोड़कर भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि यह भुगतान यूपीपीसीएल वेबसाइट, जनसेवा केंद्र, मीटर रीडर, विद्युत सखी, फिनटेक प्रतिनिधि अथवा कैश काउंटर पर किया जा सकता है। संवादर