फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात सवारियों से भरी बस ट्रक में पीछे घुस गई। हादसे में तीन सवारियां घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस व यूपीडा की टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा। अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से रवाना कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते एक निजी बस दिल्ली से 80 सवारियां लेकर सिद्धार्थनगर रही थी। बस रविवार की रात करीब 2:15 बजे जैसे ही एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 20.900 पर पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। बस में झटका लगने से बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन सवारियां घायल हो गईं।