खेसरहा थाना क्षेत्र के निखोरिया के कोइलपाकर गांव से अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या जा रही बस रविवार सुबह मसैचा के पास हाईटेंशन लाइन में फंस गई। बस से तार छुड़ाने के प्रयास में राज बहादुर (40) हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर गया।
प्राथमिक उपचार के बाद बस्ती जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कोइलपाकर गांव निवासी विश्वदेव की माता का शनिवार देर रात निधन हो गया था। परिजन निजी बस से उनका शव अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या ले जा रहे थे।