फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Thu, 09 Jun 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों की भीड़ लगी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर की पटरियों पर अवैध कब्जों को नगर व तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर ढहवा दिया। इस दौरान कई जगह हल्के विरोध का भी सामना करना पड़ा। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में विरोधियों की एक नहीं चल सकी। अतिक्रमण के सामान भी जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन

प्रशासन के इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
सबसे पहले टीम ने जेसीबी से मंदिर चौराहे पर स्थित गणेश अग्रहरि व रामकुमार अग्रहरि की दुकान पर लगे टीनशेड को जेसीबी से खींचकर गिरा दिया। इसके बाद रोडवेज की तरफ बढ़ते हुए टीम ने जल निकासी के लिए बने नाले पर किए अतिक्रमण को तोड़ दिया। टीम के इस तेवर को देख अतिक्रमणकारी खुद अपना-अपना अतिक्रमण हटाने लगे।
इस दौरान जो भी थोड़ा -सा भी चूका तो पुलिस व नगर के कर्मी अतिक्रमण को हटाने के साथ ही उसे ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर नगर पंचायत में लाकर जब्त कर लिया। इस दौरान एसडीएम सुरेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की रणनीति पहले से ही बनाई जा रही थी, लेकिन कभी पुलिस का अभाव तो कभी नगर पंचायत के पास कर्मियों की कमी उसे अमल में लाने में बाधित हो रही थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गोपालजी यादव ने बताया कि डीआईजी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। पूर्व में कई बार अतिक्रमण और उससे लगने वाले जाम की शिकायत लोगों ने की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान हटाए गए अतिक्रमण के स्थान पर अगर किसी अतिक्रमणकारी ने दोबारा अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।  
इस अभियान के दौरान एसडीएम सुरेंद्र नाथ मिश्रा, सीओ राजपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी विकास आनंद, एसआई रविकांत मणि, आरके कुशवाहा, महंथ मिश्रा, अवधेश सिंह, ओमप्रकाश यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ जीतू, वंशीधर उर्फ बोधे अग्रहरि, सुधांशु अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें