फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खलिहान में बने मदरसे पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
लोटन के ग्राम सिगरहा में अवैध रूप से सरकारी जमीन में बना मदरसा को ढहाती प्रशासन की जेसीबी। संवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोटन। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के सिंगरहा में 22 मंडी खलिहान की जमीन पर 45 वर्ष पहले बने मदरसे को प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को जेसीबी से कमेटी ने ढहा दिया। शासन की ओर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने मदरसे, मंदिर सहित तमाम रिपोर्ट मांगी गई थी।
इसके तहत सिंगरहा गांव का मदरसा अरबिया दारुल उलूम धंधरा सिंगरहा खलिहान की जमीन पर बनने के कारण प्रशासन ने ढहाने की सूचना दी थी। कहा था कि अगर स्वयं से ढहा देंगे तो कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन

इसके तहत कमेटी ने यह निर्णय लिया गया कि हम लोग स्वयं गिरा देंगे। इसके फलस्वरूप कमेटी के लोगों ने मदरसे में रखे सामान व शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को हटाकर स्वयं जेसीबी बुलाकर मदरसे को ढहा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान लेखपाल सुभाष चंद्र ने बताया कि सूचना कमेटी को दी गई थी। इसके तहत कमेटी के लोगों ने जेसीबी से मदरसे को ढहा दिया।
मदरसा अरबिया दारुल उलूम धंधरा सिंगरहा के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद हनीफ ने बताया कि 1979 में मदरसे का निर्माण चालू हुआ था। क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा दी जा रही थी। यहां पढ़ रहे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें