फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर्मियों के रवानगी स्थल पर बनाएं हेल्प डेस्क : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान कर्मियों के रवानगी स्थल पर बनाएं हेल्प डेस्क : डीएम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। डीएम दीपक मीणा ने सोमवार को बीएसए मैदान के निरीक्षण के दौरान कहा कि पोलिंग पार्टी की रवानगी स्थल बीएसए ग्राउंड पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करें। एंबुलेंस की व्यवस्था हो तथा खोया-पाया केंद्र स्थापित करने के साथ ही बैरिकेडिंग करा लें, ताकि पोलिंग पार्टी को रवाना करते समय असुविधा न हो।
जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बीएसए ग्राउंड और मतगणना स्थल नवीन मंडी परिसर का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि पोलिंग पार्टी की रवानगी के समय किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मतदान कर्मियों की रवानगी के समय वाहन लाइन में खड़े रहें तथा वाहनों पर नंबर भी अंकित होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले, डीएम और एसपी ने मतगणना स्थल नवीन मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी परिसर में सीसी कैमरे को समय से लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, एएसपी सुरेश चंद्र रावत, एआरटीओ एके शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें