फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा को स्तूप पर आयोजित होगा दीपोत्सव

Sun, 03 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के एक लाज में बैठक करते बुद्घ प्रदेश समिति के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुद्ध प्रदेश निर्माण एवं विकास मंच की बैठक रविवार को एक मैरेज हॉल में आयोजित हुई। बुद्ध पूर्णिमा के दिन स्तूप पर दीपोत्सव को सफल बनाने पर चर्चा किया गया। मंच के संस्थापक भुनेश्वर कुमार ने कहा कि कपिलवस्तु पिछड़ेपन का दंश झेल रहा है।
विज्ञापन

विश्व का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से 21 मई को बुद्ध पूर्णिमा के दिन भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का लाभ मिलेगा कि सबका ध्यान क्षेत्र की तरफ आकर्षित होगा। दीपोत्सव में राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा।
इस दौरान डॉ. अरुण प्रजापति, विजय कृष्ण नारायण सिंह, संजय गुप्ता, नियाज कपिलवस्तुवी, मृत्युंजेश्वर मिश्र, किशन साधना, धीरज गुप्ता, दीपक मिश्र, विद्यासागर साहनी, नियाज सिद्दीकी, देवेश मणि त्रिपाठी, अचित्यानंद शाह, महेंद्र भारती, राकेश कुमार श्रीवास्तव, सुभाष प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें