फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा कार्यालय पर ताला, भाजपा और सपा दफ्तर रहा गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा कार्यालय पर ताला, भाजपा और सपा दफ्तर रहा गुलजार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मतगणना के दौरान भाजपा और सपा कार्यालय पर सुबह से शाम तक हलचल रही। पांच विधान सभा सीटों के रुझान के साथ पूरे प्रदेश की खबर जानने के लिए कार्यकर्ता टीवी पर नजर गड़ाए हुए थे। कांगेस कार्यालय खुला था, लेकिन चंद कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मायूसी थी। वहीं बसपा कार्यालय पर ताला लटकता मिला।
विज्ञापन

जिले में पांच विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ से नतीजे आने शुरू हुए। सुबह 10 बजे तक कार्यालय पर कम लोग थे, लेकिन दोपहर 12 बजे सपा कार्यालय पर पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव सहित कई नेता और कार्यकर्ता जमे थे। यहां टीवी पर चुनाव परिणाम देखने में व्यस्त नजर आए। कभी मायूसी और कभी उनके चेहरे पर चमक दिखी। यहीं से 100 कदम आगे स्थित बहुजन समाज पार्टी का कार्यालय सुबह से ही बंद था। शटर पर ताला लटकता मिला, जबकि छत पर लगा बसपा का झंडा लहरा रहा था। इससे आगे हाइडिल तिराहा पर कांग्रेस कार्यालय हर दिन की तरह से खुला हुआ था। यहां पर पांच से आठ की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और चुनावी नतीजों पर चर्चा कर रहे थे। वहीं, 100 कदम आगे भाजपा कार्यालय पर जहां सुबह चंद कार्यकर्ता मौजूद थे। दोपहर होते-होते चुनावी नतीजों के साथ भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने के साथ ही खुशी का माहौल छा गया। भाजपा कार्यालय पर प्रत्याशियों की बढ़त के साथ योगी सरकार की वापसी की खुशी थी। जैसे ही कोई व्यक्ति कार्यालय पर पहुंच रहा था तो जयश्रीराम के नारे से उनका स्वागत हो रहा था। भाजपा और सपा जिस प्रकार से चुनावी मैदान आमने-सामने थी, उसी प्रकार कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें