फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बॉर्डर सील... होटल की बुकिंग हो रही कैंसिल, असमंजस में पर्यटक

विज्ञापन
सोनौली बार्डर।
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल में पांच मार्च को होने वाले संसदीय चुनाव को लेकर सोमवार को भारत-नेपाल की सीमा 72 घंटे पहले सील हो जाएगी। इसको देखते हुए विदेशी पर्यटक तीन से छह मार्च तक की होटल और टैक्सी की बुकिंग कैंसिल कराने लगे हैं। विदेशी पर्यटकों, रेलवे यात्रियों, छात्रों और मरीजों के बारे में आदेश नहीं मिलने से लोग और टूर ऑपरेटर असमंजस में हैं। भारत से नेपाल पर्यटन के लिए जाने वाले यात्री भी परेशान हैं।
विज्ञापन

नेपाल में पांच मार्च को संसदीय चुनाव होना है। इसको लेकर सोमवार को भारत-नेपाल की सीमा 72 घंटे पहले सील हो जाएगी। इसके लिए रूपनदेही जिले के सहायक जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किया है। टूर ऑपरेटर समिति का कहना है कि स्थानीय प्रशासन से कोई गाइडलाइन नहीं मिलने के कारण सभी पर्यटकों को मेल से सूचित किया जा रहा है। भैरहवा में सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने कहा कि अभी तक कभी चुनाव के दौरान पर्यटकों की आवाजाही नहीं रोकी गई है। इस मामले में एसोसिएशन ने रूपनदेही के जिलाधिकरी से मिलकर पर्यटकों को सहूलियत देने का अनुरोध किया है। सोनौली व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि लोगों को दोनों देशों में बरात लेकर आना-जाना है। इस पर भी ध्यान देना जरूरी है।
इमरजेंसी में छात्रों को कॉलेज जाने और टिकट के आधार पर ट्रेन, फ्लाइट वालों को सहूलियत मिलनी चाहिए। पहले भी ऐसा होता आया है लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

टूर एंड ट्रेवल्स व्यावसायी श्रीचन्द्र गुप्ता बेलहिया ने बताया कि फाेरेन एक्सचेंज, मनी एक्सचेंज, टूर एंड ट्रेवल्स, हाेटल, एयरकार्गाे औैर कार-टैक्सी सर्विसेज के कारोबार के लिए कोई गाइडलाइन नहीं मिली है।
पर्यटकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो इसके लिए सबको टिकट कैंसिल कराने के लिए मेल किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नेपाल से भारत के महानगर मुंबई, गोवा, हैदराबाद, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, बनारस, गया, जम्मू कटरा, सालासर, आगरा और भारत से नेपाल के पोखरा, काठमांडू, चितवन, जनकपुर, लुम्बिनी, मुक्तिनाथ, दार्चुला, गोर्खा तक लोग पर्यटन के उद्देश्य से आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें