सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 92 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दिया है। लेकिन बार परीक्षार्थियों के अनुपात से परीक्षा केंंद्र बढ़ाए जाने के बजाय 22 केंद्र कम कर दिए गए हैं।
हालांकि, यह प्रस्तावित सूची है, लेकिन केंद्र बढ़े नहीं तो मुसीबत खड़ी हो जाएगी। क्योंकि, 4560 परीक्षार्थी की संख्या बढ़ है जो मुसीबत बन जाएगी। जिनके विद्यालय इस बार केंद्र नहीं बने हैं, उन लोगों ने दौड़ लगानी शुरू कर दी है। बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर विभागीय तैयारी अंतिम चरण में हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्र के लिए आवेदन मांगा गया था। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद ओर से संचालित 28 राजकीय, 48 अशासकीय व 155 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय की ओर से आवेदन किया गया। परीक्षा केंद्र का इंतजार था। इसी बीच परिषद की ओर से 92 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी है। पिछली बार 114 केंद्र बनाए गए थे, जबकि इसबार 92 केंद्र ही प्रस्तावित हैं।
हालांकि आपत्ति के बाद बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, परीक्षा केंद्र की सूची से विद्यालय का नाम कटने के बाद दौड़भाग शुरू कर दिए हैंं। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती परीक्षा कराना है।
कारण प्रस्तावित सूची में 22 केंद्र इस बार कम हो गए हैं। जबकि, और बढ़ना चाहिए था। क्योंकि इसबार 4560 बच्चे बढ़ गए हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्र बढ़ने के बजाए कम होना बड़ी चुनौती है। शिक्षकों का कहना है कि अगर परीक्षा केंद्र नहीं बढ़ा तो परीक्षा कराना मुश्किल होगा। क्योंकि संख्या के हिसाब से बच्चे आवंटित किए जाएंगे। ऐसे में बच्चों के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को परेशानी होगी। ं