सिद्धार्थनगर। गोवा में 9 दिसंबर से शुरू होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबाल प्रतियोगिता में जिले के अनूप श्रीवास्तव का चयन हुआ है। टीम में उत्तर प्रदेश की टीम का गठन करते हुए 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उसमें माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय के लिपिक अनूप कुमार श्रीवास्तव का नाम शामिल है।
सिविल सर्विसेज 2024-25 के लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्रदेश स्तरीय फुटबाल टीम में 20 खिलाड़ियों (अधिकारियों, कर्मचारियों) का चयन किया गया हैं, निदेशक खेल आरपी सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार चयनित अनूप श्रीवास्तव 9 से 24 दिसंबर तक गोवा में होने जा रहे नेशनल फुटबाॅल प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इससे पहले अनूप जिला, मंडल और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। संवाद
द