फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन केंद्रों पर होगा बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन केंद्रों पर होगा बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन
विज्ञापन

बाहर के जनपद से कॉपियों का आना हुआ शुरू
कॉपी के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों का ऑनलाइन डाटा अपलोड, वहीं से लगेगी ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मूल्यांकन के लिए बोर्ड की कॉपियां आनी शुरू हो गई हैं। जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, मूल्यांकन में शामिल होने वाले शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड की ओर से लगाई जाएगी। इसके लिए शिक्षकों का ऑनलाइन डाटा अपलोड हो चुका है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 अप्रैल को संपन्न हो गई। परीक्षा परिणाम समय से घोषित हो सके। इसके लिए मूल्यांकन कार्य शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा के संपन्न होते ही बोर्ड की ओर से मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों का विषय और विद्यालयवार डाटा मांगा गया था। इसे बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है। मूल्यांकन के लिए परिषद की ओर से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं, मूल्यांकन के लिए जिले में तीन केंद्र बोर्ड की ओर से नामित किए गए हैं। इसमें रतनसेन इंटर कॉलेज और तिलक इंटर कॉलेज बांसी और शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ शामिल हैं। अगर समय से कॉपी का मूल्यांकन हो जाएगा तो परीक्षा परिणाम भी जारी हो जाएगा। ऐसे में पढ़ाई के लिए बाहर जाने वाले छात्र-छात्राओं को सहूलियत मिलेगी। इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि अन्य जनपद की कॉपियां आनी शुरू हो गई हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें