सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संस्थापक सदस्य बीएन सिंह की 26 वीं पुण्यतिथि रविवार को सिंचाई विभाग के कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया गया और बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि बीएन सिंह ने जनवरी 1966 में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की स्थापना की थी, तब से उन्होंने कर्मचारियों के लिए संघर्ष किया। उनके संघर्षों की देन है कि आज हम केंद्र के समान वेतन पा रहे हैं। बीएन सिंह ने कर्मचारियों के संघर्ष के कारण 56 दिन जेल में और चार साल बिना वेतन के बिताए। इस मौके पर अनिल सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अवधेश यादव, महेश्वर पांडेय, प्रदीप सिंह, जगनारायण आदि रहे। संवाद