फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क किनारे खून से लथपथ मिली युवक की लाश

विज्ञापन
राधेश्याम। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर(सिद्धार्थनगर)। इटवा थाना क्षेत्र के भनवापुर- बदलिया मार्ग पर शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के गड्ढे में एक युवक की लाश मिली। वह खून से लथपथ हाल में था, जबकि उसकी बाइक कुद दूरी पर थी। युवक के भाई ने इसे हत्या बताया है। इटवा पुलिस को तहरीर देकर क्षेत्र के पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के साहेबपारा गांव निवासी राधेश्याम (38) की लाश नवापुर बदलिया मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सड़क के गड्ढे में पड़ी मिली। उसके भाई रामपाल ने इटवा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई राधेश्याम शनिवार को घर से करीब छह बजे पान खाने चंदी चौराहे पर गया था। वहीं एक व्यक्ति मिल गया और वह अपने साथ लेकर कहीं चला गया। काफी देर घर नहीं आने पर खोज बीन की तो पता चला कि भनवापुर- बदलिया मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सड़क के गड्ढे में उसकी लाश पड़ी है, जिसे देखने पर लग रहा था कि राधेश्याम की हत्या की गई है। कुछ दिन पहले त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हथपरा गांव निवासी तीन लोगों से मामूली विवाद व कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद इटवा थाना क्षेत्र के पचमरी गांव की एक महिला सहित दो लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। भाई रामपाल ने एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी है। मौके पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन

लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें