फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसानी से नहीं मिल रहे निगेटिव ग्रुप के रक्तदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
आसानी से नहीं मिल रहे निगेटिव ग्रुप के रक्तदाता
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता के अभाव में जरूरतमंद मरीजों के इलाज में उपयोगी निगेटिव ग्रुप के रक्तदाता आसानी से नहीं मिल रहे हैं। शहर के सरकारी व निजी ब्लड बैंक में में एक ग्रुप का रक्त उपलब्ध नहीं है। ब्लड बैंक में रक्तदाओं की सूची बहुत छोटी है, इस कारण जरूरतमंदों मरीजों को रक्त के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ रहा है।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में ए और एबी निगेटिव ग्रुप का रक्त नहीं है, जबकि बी और ओ ग्रुप का रक्त मात्र एक-एक यूनिट है। रक्तदाताओं के अभाव में निजी ब्लड बैंक में निगेटिव ग्रुप उपलब्ध नहीं है। जिला चिकित्सालय में 216 बेड हैं। अस्पताल में लगभग दो सौ मरीज भर्ती हैं। इस कारण कभी-कभी गंभीर मरीजों की जान खतरे में पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 66 यूनिट रक्त है, जिसमें निगेटिव ग्रुप मात्र दो यूनिट है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि ब्लड बैंक में रक्त की यूनिट बढ़ी है, लेकिन निगेटिव ग्रुप कम है। रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। निगेटिव ग्रुप भी उपलब्ध रहे, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें