फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीएलओ की समीक्षा बैठक 18 व 19 को

Mon, 16 Oct 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज में दो मतदेय स्थल बढ़ाए गए, कुल संख्या हुई 451
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। डुमरियागंज लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत 306 डुमरियागंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित संभाजन प्रस्ताव निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। अब विधानसभा 306 डुमरियागंज में कुल मतदेय स्थल 449 से बढ़कर 451 हो गए हैं। मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर इस संबंध में 18 व 19 अक्तूबर को बीएलओ की समीक्षा बैठक तहसील सभागार डुमरियागंज में आयोजित की गई है।
विज्ञापन


यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम डुमरियागंज प्रवेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी ने ये निर्देश दिए हैं। बताया कि समस्त बीएलओ की समीक्षा बैठक भाग संख्या 01 से 226 तक 18 अक्तूबर को दोपहर में 12 व भाग संख्या 227 से 451 तक 19 अक्तूबर को दिन में 12 बजे से आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें