फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 22 व 23 दिसंबर को होगा काला नमक क्रेता-विक्रेता सम्मेलन

Thu, 12 Sep 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में सम्मेलन को लेकर की गई तैयारी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को काला नमक चावल के क्रेता एवं विक्रेता सम्मेलन के आयोजन पर चर्चा हुई। सम्मेलन का आयोजन बीएसए मैदान में 22 एवं 23 दिसंबर को किया जाएगा।
जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने वायर्स एंड सेलर्स से वार्ता करने का निर्देश देते हुए कहा कि पहले मार्केटिंग बहुत बड़ी समस्या थी, अब जिला प्रशासन काला नमक चावल को बढ़ावा देने के लिए ब्रांडिंग कर रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि काला नमक को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग तथा उपायुक्त उद्योग प्रयास कर रहे हैं। काला नमक चावल को जनपद में एक्सपोर्ट हब बनाया जाएगा। क्रेता एवं विक्रेता सम्मेलन में जो लोग बाहर से आयेंगे उन्हें रहने के लिए अच्छी व्यवस्था दी जाएगी तथा सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के लोग सात सदस्यीय टीम का चयन कर सूची उपलब्ध कराएं। इन सदस्यों के साथ मिलकर जिला प्रशासन काला नमक चावल को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगा। उपकृषि निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि गतवर्ष 36 हजार टन काला नमक धान का उत्पादन हुआ था। काला नमक चावल विश्व का सर्वश्रेष्ठ चावल है। यह चावल सुगर फ्री है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मेरे तरफ से निमंत्रण भेजा जाएगा। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, उपकृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल वर्मा, विशेषज्ञ कालानमक डाॅ. आरसी चौधरी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें