फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू संयुक्त मोर्चा ने रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
भाकियू संयुक्त मोर्चा ने रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नए कृषि कानून वापस लेने सहित अन्य मांगों के लिए भाकियू संयुक्त मोर्चा ने सोमवार को जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन की पटरी पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर विकास कश्यप को सौंपा गया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे वृहद आंदोलन करेंगे। जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। आए दिन डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। सरकार का इस पर ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस लिया जाए। खीरीकांड में मंत्री को पद से हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल और पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। भीमापार में रेलवे लाइन पर अंडर पास बनाया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान भाकियू अंबावता गुट के जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी, इंद्रजीत दुबे, लक्ष्मण चौधरी, सूयनारायन यादव, त्रिवेणी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें